बिहार कंबाइंड एंट्रेंस कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन बोर्ड (BCECEB) ने स्वास्थ्य विभाग के अंतर्गत मेडिकल कॉलेजों एवं अस्पतालों में Senior Resident / Tutor के 642 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी 15 अप्रैल 2026 से 30 अप्रैल 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन से पहले उम्मीदवारों को सभी पात्रता शर्तों को ध्यानपूर्वक पढ़ना चाहिए।
संबंधित विषय में पोस्टग्रेजुएट (PG) डिग्री होना अनिवार्य है।
यदि PG उम्मीदवार उपलब्ध नहीं होते हैं, तो डिप्लोमा धारक अभ्यर्थियों पर विचार किया जाएगा, लेकिन मेरिट सूची में उन्हें PG उम्मीदवारों के बाद स्थान मिलेगा।
भारतीय चिकित्सा परिषद (Medical Council) के अनुसार समकक्ष PG डिग्रीधारी भी पात्र होंगे।
बायोकेमिस्ट्री जैसे गैर-चिकित्सा विषयों के लिए M.Sc + PhD अनिवार्य है।
Selection Process
इस भर्ती में चयन निम्न आधार पर किया जाएगा:
शैक्षणिक योग्यता के आधार पर मेरिट सूची
काउंसलिंग प्रक्रिया
दस्तावेज सत्यापन (DV)
How to Apply BCECE Senior Resident / Tutor Recruitment 2026
सबसे पहले BCECEB की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
“Senior Resident / Tutor Recruitment 2026” लिंक पर क्लिक करें।
नया रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें।
आवेदन फॉर्म में सभी आवश्यक जानकारी भरें।
फोटो, हस्ताक्षर एवं दस्तावेज अपलोड करें।
आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।
Note– सभी छात्रों से निवेदन है कि फॉर्म भरने से पहले आधिकारिक नोटिफिकेशन को अच्छी तरह पढ़ लें। सभी विवरण समझने के बाद ही आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।