Whatsapp Group Kaise Banaye | 2025 में व्हाट्सएप पर नया ग्रुप बनाना सीखें

Whatsapp Group Kaise Banaye

इस लेख में हम Whatsapp Group Kaise Banaye और व्हाट्सएप ग्रुप से संबंधित जानकारियां साझा करेंगे। यदि आप भी व्हाट्सएप पर ग्रुप बनाना सीखना चाहते हैं तो लेख को अंत तक जरूर पढ़ें।

व्हाट्सएप दुनिया में सबसे ज्यादा यूज होने वाला मैसेजिंग एप्लीकेशन है। व्हाट्सएप अपने यूजर्स के लिए कई सारे फीचर्स लाता रहता है। व्हाट्सएप में आप चैटिंग, ऑडियो और वीडियो कॉल के द्वारा बहुत ही आसानी से अन्य लोगो से जुड़ सकते है।

व्हाट्सएप ग्रुप में आपको कई सारी सेटिंग्स मिल जाती है। जिससे आप अपने ग्रुप को अपने हिसाब से चला सकते हैं। जब आप व्हाट्सएप पर ग्रुप बनाते है तो आप उस ग्रुप के एडमिन बन जाते है। और व्हट्सएप ग्रुप को ऑपरेट करना एडमिन के हाथ में ही होता है।

व्हाट्सएप ग्रुप बनाने से पहले आपको यह जरूर पता होना चाहिए की व्हाट्सएप ग्रुप क्या होता है? तो आइए जानते है की व्हाट्सएप ग्रुप क्या है? और Whatsapp Group Kaise Banaye.

Whatsapp Group क्या है?

व्हाट्सएप ग्रुप व्हाट्सएप पर एक बहुत ही कमाल का फीचर हैं। जिसके द्वारा आप एक साथ कई लोगों से जुड़ सकते हैं। वैसे तो व्हाट्सएप पर आप लोगो को पर्सनली मैसेज कर सकते है। लेकिन व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर आप एक साथ कई लोगो के साथ जुड़ सकते हैं।

एक व्हाट्सएप ग्रुप में आप 256 लोगो को ही जोड़ सकते है। इससे अधिक लोग होने पर आपको दूसरा ग्रुप बनाना पड़ेगा। व्हाट्सएप ग्रुप का बहुत बड़ा लाभ यह है की यदि आप कोई कंपनी या कोचिंग चलाते है तो आप कोई भी अपडेट एक ग्रुप बनाकर अपने क्लाइंट या स्टूडेंट तक पहुंचा सकते है।

Whatsapp Group Kaise Banaye – व्हाट्सएप ग्रुप कैसे बनाए?

WhatsApp पर ग्रुप बनाने के लिए आपको कोई चार्ज नहीं देना पड़ता हैं। क्योंकि व्हाट्सएप यह सेवा अपने उपभोगताओ को बिल्कुल फ्री में देता है। व्हाट्सएप पर ग्रुप बनाकर अपने दोस्तो के साथ नोट्स का PDF भी शेयर कर सकते है।

व्हाट्सएप ग्रुप बनाने के लिए आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करने पड़ेंगे जो कि नीचे बताए गए हैं। हम आपको व्हाट्सएप ग्रुप बनाना स्क्रीन शॉट के माध्यम से स्टेप बाय स्टेप बताने जा रहे है। जिससे आप बहुत आसानी से व्हाट्सएप ग्रुप बनाना सीख सकेंगे। तो आइए जानते है की Whatsapp Group Kaise Banaye.

See also  PayPal Account Kaise Banaye 2025 | पेपाल अकाउंट बनाने का आसान तरीका

STEP-1. सबसे पहले व्हाट्सएप एप्लीकेशन को ओपन करें। जैसा की नीचे चित्र में दिखाया गया है।

STEP-2. व्हाट्सएप ओपन होने के बाद आप सीधे उस के होम पेज पर पहुंच जाएंगे। जहां दाई तरफ ऊपर की ओर तीन डॉट दिखाई देगा, उस पर क्लिक करें। जैसा की नीचे चित्र में दिखाया गया है।

STEP-3. जैसे ही आप तीन डॉट पर क्लिक करेंगे तो एक छोटा सा Pop up खुलेगा। जहां को New Group लिखा एक का ऑप्शन दिखेगा, क्लिक करें। जैसा नीचे चित्र में दिखाया गया है।

STEP-4. New Group पर क्लिक करने के बाद आपके व्हाट्सएप के सभी सदस्यों (Member) की लिस्ट खुलेगी। यहां से आप जिसे ग्रुप में रखना चाहते हैं उन पर क्लिक करके सेलेक्ट करें। सदस्यों (MEMBER) को सेलेक्ट करने के बाद नीचे दिख रहे Arrow के बटन पर क्लिक करें। जैसे कि नीचे चित्र में दिखाया गया है।

STEP-5. अब आप अपने ग्रुप का नाम लिखे और कैमरा के ऑप्शन पर क्लिक करके ग्रुप का प्रोफाइल फोटो लगाए। यदि आप अपने ग्रुप नाम में Emoji लगाना चाहते है तो साइड में Emoji के ऑप्शन पर करके लगा सकते है।

इसके बाद नीचे दिख रहे सही (✓) के बटन पर क्लिक करें। जैसा की नीचे चित्र में दिखाया गया हैं।

अब आपका WHATSAPP GROUP बनकर तैयार हैं। अब आप और आपके ग्रुप में जोड़े गए मेंबर ग्रुप में फोटो वीडियो, मैसेज इत्यादि भेजना शुरू कर सकते है। साथ ही ग्रुप में वीडियो कॉल और ऑडियो कॉल भी कर सकते हैं।

Whatsapp ग्रुप में मेंबर कैसे ऐड करें

Whatsapp Group में मेंबर यानी लोगों को कभी भी जोड़ा (Add) जा सकता है बशर्ते कि उस ग्रुप में 256 से अधिक लोग न हो। यदि आपसे व्हाट्सएप ग्रुप बनाते समय कोई व्यक्ति ग्रुप में Add होने से छूट गया हो। तो आप बाद में भी उसे ग्रुप में Add कर सकते हैं। इसके लिए नीचे बताए हुए स्टेप्स को फॉलो करें।

See also  IRCTC User Id Kaise Banaye | 2025 में IRCTC अकाउंट बनाना सीखें

STEP-1. सबसे पहले इस ग्रुप को ओपन करें जिसमें आप उस व्यक्ति को Add करना चाहते हैं। जैसा नीचे चित्र में दिखाया गया है।

STEP-2. अब ऊपर दिख रहे अपने ग्रुप के नाम पर क्लिक करें। जैसा कि नीचे चित्र में दिखाया गया है।

STEP-3. अब Add पर क्लिक करें। जैसा की नीचे चित्र में दिखाया गया है।

STEP-4. जैसे ही आप ADD पर क्लिक करेंगे तो आपके व्हाट्सएप कांटेक्ट के सभी मेंबर्स की लिस्ट खुल जाएगी। अब यहां से आप जिसे चाहे उसके नाम पर क्लिक कर और नीचे दिख रहे सही के बटन पर क्लिक करके ADD कर सकते है।

व्हाट्सएप ग्रुप की सावधानियां

यदि आप व्हाट्सएप पर ग्रुप बनाते है तो इस बात का खास ध्यान दे की उस ग्रुप में किसी भी प्रकार का गलत संदेश कोई न भेजे। जो समाज या देश के लिए सही नही हो। यदि ऐसा ग्रुप में कोई करता है तो इसकी जिम्मेवारी उस ग्रुप की एडमिन की होगी। और उस पर तुरंत करवाई भी हो सकती है।

इसलिए ग्रुप बनाकर उसका पूरी तरह अवलोकन भी करते रहना जरूरी होता है। और यदि कोई मेंबर ग्रुप में कोई गलत न्यूज, फोटो, वीडियो या अफवाह फैलाने जैसी हरकत करता है तो एडमिन को उस पर तुरंत करवाई करके ग्रुप से बाहर करना ही होगा। वरना यदि उस मेंबर द्वारा ग्रुप में भेजा गया किसी भी पोस्ट से दंगा जैसी स्थिति बनती है तो ग्रुप एडमिन पर भी कानूनी करवाई हो सकती है।

इसलिए आप जब भी ग्रुप बनाए तो ऐसे लोगो को बिल्कुल न जोड़े जो ऐसी स्थिति उत्पन्न कर एक्ट हो। ये आपके लिए ही ज्यादा सही होगा। क्युकी भारत में सोशल मीडिया का उसे लोग जीएलटी तरीके से भी कर रहे। इसलिए भारत सरकार ने इसके लिए कुछ कानून बना रखे है।

See also  Jio Customer Care Se Baat Karne Ka Number | जिओ कस्टमर केयर से बात करने का नंबर क्या है?

Whatsapp Group Delete Kaise kare

यदि आप व्हाट्सएप पर कोई ग्रुप बनाते है और बाद में किसी कारणवश उस ग्रुप को डिलीट करना चाहते है तो इसके लिए सही ट्रिक का ज्ञान होना बहुत ही जरूरी हो जाता है। क्योंकि बहुत सारे लोग व्हाट्सएप ग्रुप सीधे डिलीट कर देते है और वो समझते है की उनका ग्रुप डिलीट हो गया है।

यदि आप भी ऐसा करते है तो सतर्क हो जाए। क्युकी यह सही तरीका नही है।ऐसा करने से आपके मोबाइल फोन से तो ग्रुप डिलीट हो जायेगा लेकिन उसमे पहले से जो मेंबर ही वो ग्रुप को यूज करते रहेंगे।

इसलिए आइए जानते है की Whatsapp Group को डिलीट करने का सही तरीका क्या होता है। इसके लिए नीचे बताए गए प्वाइंट को ध्यान से पढ़े और फॉलो करें।

  1. सबसे पहले अपने ग्रुप को ओपन करे जो अपने बनाया है।
  2. अब ऊपर जहा आपके ग्रुप का नाम लिखा है उस पर क्लिक करें।
  3. अब नीचे की ओर स्क्रॉल डाउन करें। अब आपके ग्रुप के अभी मेंबर दिखेंगे। तो एक एक करके सभी मेंबर को ग्रुप से रिमूव करें।
  4. रिमूव करने के लिए मेंबर के नाम पर कुछ देर तक तप करके रखे। उसके बाद आपको रिमूव मेंबर का ऑप्शन मिल जायेगा उस पर क्लिक कर दें।
  5. जब सभी मेंबर रिमूव हो जाए तो आप भी Exit Group पर क्लिक करके ग्रुप से बाहर हो जाए।
  6. अब आपको डिलीट ग्रुप पर क्लिक करके ग्रुप को डिलीट करना है।

इस तरह से आप सही तरीका से अपना Whatsapp Group डिलीट कर पाएंगे।

सारांश

आज हमने इस लेख में Whatsapp Group Kaise Banaye तथा व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ी कुछ जनकारियों के बारे में जाना। आशा करता हूं कि आपको यह लेख पसंद आया होगा। यदि इस लेख से संबंधित आपका कोई प्रश्न हो तो आप हमें कमेंट करके पुछ सकते हैं। आपके कमेंट का उत्तर जरूर मिलेगा।

यदि आपको यह पोस्ट पसंद आई हो तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर शेयर कर सकते हैं।

Leave a Comment