लेपटॉप या कंप्यूटर में पासवर्ड कैसे लगाएं? 2025 | Computer Me Password Kaise Lagaye

लेपटॉप या कंप्यूटर में पासवर्ड कैसे लगाएं .webp

अगर आपके पास लेपटॉप या कंप्यूटर है और आप जानने चाहते है की लेपटॉप या कंप्यूटर में पासवर्ड कैसे लगायें तो यह पोस्ट आपके लिए है। यहाँ हम आपको Computer/Laptop Me Password Kaise Lagate Hai इसके बारे में जानकारी देने वाले है। 

कंप्यूटर पासवर्ड एक सुरक्षा सुविधा है जो आपके कंप्यूटर को अनधिकृत एक्सेस से बचाने में मदद करता है ये आपके कंप्यूटर के लिए लॉगिन स्क्रीन पर एंटर किया जाता है, जिसे आपके कंप्यूटर को सिर्फ पासवर्ड लगाने वाले ही या जिनको पासवर्ड मालूम है वह ही एक्सेस कर सकते हैं।

जब आप कंप्यूटर पासवर्ड सेट करते हैं, तो आपको अपने कंप्यूटर में लॉग इन करने के लिए पासवर्ड एंटर करना होता है। अगर कोई अन्य व्यक्ति आपके कंप्यूटर को एक्सेस करने की कोशिश करेगा तो वो पासवर्ड के बिना एक्सेस नहीं कर पाएगा।

कंप्यूटर पासवर्ड की सुरक्षा बहुत ही महत्वपूर्ण है क्योंकि आपके कंप्यूटर में संवेदनशील डेटा, व्यक्तिगत फाइलें, वित्तीय जानकारी, और अन्य गोपनीय जानकारी स्टोर हो सकते हैं। आपको अपने कंप्यूटर पासवर्ड को स्ट्रॉन्ग, यूनिक और रेगुलर अपडेट करना चाहिए ताकि आपका कंप्यूटर सेफ रहे। 

हर कंप्यूटर या लेपटॉप में पासवर्ड लगाना बेहद जरुरी होता है। यहाँ हम आपको लेपटॉप या कंप्यूटर में पासवर्ड कैसे लगायें इसके बारे में स्टेप बाई स्टेप बताएँगे।

Computer Me Password Kaise Lagaye

लेपटॉप या कंप्यूटर में पासवर्ड लगाना बहुत ही सरल है। अगर आप कुछ ही दिन से कंप्यूटर यूज कर रहे है तो भी आपको लेपटॉप/कंप्यूटर में पासवर्ड लगाने में परेशानी नहीं होगी बस आप निचे बताये गये तरीके को फॉलो करें।

See also  Train Driver Kaise Bane | लोको पायलेट कैसे बने? उम्र, शिक्षा, वेतन सभी जानकारी जानिए

लेपटॉप या कंप्यूटर में पासवर्ड कैसे लगाएं?

Step-1. सबसे पहले Start Menu पर क्लिक करें।

Step-2. इसके बाद आपको Setting का ऑप्शन दिख जाएगा उसपर क्लिक करें।

Step-3. अब आपको बाई ओर Account वाले ऑप्शन पर क्लिक करके, दाई ओर Sign-in options पर क्लिक करें।

Step-4. यहाँ आपको Password के ऑप्शन पर क्लिक करें, आपको Add का ऑप्शन दिखाई देगा उस पर क्लिक करदे।

Step-5. आपको आपके सामने एक फॉर्म जैसा ओपन होगा जिसमे आपको New password, Confirm password और Password hint फील करना होगा।

  • New password :- इसमें आप जो भी पासवर्ड रखना चाहते है उसे टाइप करें।
  • Confirm password :- यहाँ दुबारा नया पासवर्ड को फील करें।
  • Password hint :- अगर आप अपने पासवर्ड को कभी भूल जाते है तो यहाँ पासवर्ड हिंट के लिए लेटर डाल सकते है।

Step-5. पासवर्ड फॉर्म फील करने के बाद निचे Next के ऑप्शन पर क्लिक करें।

Step-6. इसके बाद अंत में Finish का ऑप्शन पर क्लिक करें।

इतना स्टेप्स को फॉलो करने के बाद आपके विंडोज लेपटॉप या कंप्यूटर पर पासवर्ड लग जायेगा, अब आप अपने लेपटॉप या कंप्यूटर को रीस्टार्ट करके पासवर्ड लगा है या नहीं चेक कर सकते है।

लेपटॉप या कंप्यूटर का पासवर्ड कैसे हटायें?

कंप्यूटर में पासवर्ड कैसे लगाते है सिखने के बाद लेपटॉप या कंप्यूटर का पासवर्ड कैसे हटायें ये भी जानना बेहद जरुरी है क्योकि कभी किसी करणवश अपने लेपटॉप का पासवर्ड हटाने की नौबत आती है तो बहुत सारे लोगो को मालूम नहीं होता हिया की लेपटॉप या कंप्यूटर का पासवर्ड कैसे हटायें तो आइये अब इसके बारे में समझते है।

See also  Bharat Ke Rashtrapati Kaun Hai 2025 | भारत के राष्ट्रपति कौन है?

Step-1. सबसे पहले Start Menu में जाकर Control Panel सर्च करें और उसे ओपन करें।

Step-2. इसके बाद आपके सामने कई सारे ऑप्शन दिखेगे लेकिन आपको User Account के सेक्सन में Change account type वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।

Step-3. अब आपके सामने यूजर नेम के साथ ‘Local Account Administrator password protected’ के ऑप्शन पर क्लिक करना है।

Step-4. इसके बाद Change the password वाले ऑप्शन पर क्लिक करना है।

Step-5. अब आपको केवल Current password डालना है New password और password hint वाले ऑप्शन में कुछ भी टाइप नहीं करना है और Change password के ऑप्शन पर क्लिक कर देना है। 

उसके बाद सफलतापूर्वक आपका पासवर्ड हट जायेगा।

कंप्यूटर में पासवर्ड लगाने के फायदे

कंप्यूटर में पासवर्ड लगाने के कुछ मुख्य फायदे हैं:

  1. पासवर्ड लगाने से आपके कंप्यूटर में संग्रहित डेटा की सुरक्षा में मदद मिलती है। अनधिकृत उपयोगकर्ताओं से आपके निजी डेटा को बचाने के लिए, अज्ञात लोगों द्वारा आपके सिस्टम में अनधिकृत प्रवेश से रोक लगा सकते हैं।
  2. एक संगठन में अलग-अलग प्रोफाइल वाले कई उपयोगकर्ता होते हैं पासवर्ड लगाने से सुनिश्चित होता है कि केवल उन लोगों को ही जो इस उपयोगकर्ता के पासवर्ड जानते हैं, उसकी फ़ाइलों और फ़ोल्डरों तक पहुंच होगी जिनके उन्हें देखने या संपादित करने की अनुमति दी गई है।
  3. पासवर्ड कंप्यूटर को एक अनुमति प्रदान करता है कि केवल उन लोगों को अपने कंप्यूटर में आने की अनुमति दें जिन्हें आप चुनते हैं।
  4. आपके कंप्यूटर में पासवर्ड रखने से यह सुनिश्चित होता है कि आपकी गोपनीयता संरक्षित रहती है यह आपकी निजी जानकारी, जैसे कि आपके ईमेल, बैंक खाते और सामाजिक मीडिया खातों के लिए आवश्यक है।
See also  Mail Kaise Karte Hain? 2025 में मोबाइल/कंप्यूटर से मेल करना सीखें

FAQ

Q : कंप्यूटर/लैपटॉप में पासवर्ड कितने अंक का रखना चाहिए?

Ans : कंप्यूटर/लैपटॉप को सेफ रखने के लिए पासवर्ड को 8-10 लेटर का रखे।

Leave a Comment